15°C New Delhi
May 18, 2024
1008 कुंडीय यज्ञ करके गुरुग्राम में मनाया रामोत्सव
खास ख़बरें देश

1008 कुंडीय यज्ञ करके गुरुग्राम में मनाया रामोत्सव

Jan 23, 2024

सोमवार, 22 जनवरी 2024 को पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के कार्यकर्ताओ के तत्वावधान में 1008 कुंडिय यज्ञ का भव्य आयोजन ताऊ देवी लाल स्टेडियम, गुरुग्राम में की गयी। यह कार्यक्रम अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर बन रहे नवीन मंदिर भूतल के गर्भ गृह में प्रभु श्रीराम के बाल रूप नूतन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा कायक्रम के उपलक्ष में की गयी। पुरे विश्व में अभूतपूर्व हर्षोल्लास व आनंद का वातावरण है। इस शुभ अवसर पर यह कार्यक्रम बच्चो के सांस्कृतिक कार्यक्रम से प्रारम्भ हुआ, उसके पश्चात 1008 कुंडीय यज्ञ, दूरदर्शन द्वारा अयोध्या से कार्यक्रम का सीधा प्रसारण, हरी कीर्तन, भजन, सुन्दर कांड पाठ एवं मंगल आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम के माध्यम से समाज में व्यक्तियों के अंदर पर्यावरण के प्रति जागरूकता, समरसता, धर्म जागरण एवं इन सब के लिए व्यक्तिगत समर्पण विशेषकर पर्यावरण के प्रति हम शून्य अपशिष्ट जीवन कैसे जी सकते है, इसका सन्देश दिया गया। यह आयोजन पूर्ण रूप से शून्य अपशिष्ट कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के कार्यकर्ताओ के साथ साथ कई सहभागी संगठनो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। सहभागियों में विद्यालय, धार्मिक संस्थान, गैर सरकारी संगठन एवं जन मानस सभी का भागीदारी था। मुख्य संस्थाए जो इस कार्यक्रम में सहभागी थी, वे इस प्रकार थी विश्व हिंदू परिषद, आर्ट ऑफ लिविंग, इस्कॉन, आर्य समाज, गायत्री परिवार, सिख समुदाय, आर.पी.एस स्कूल, एच.एस.वी स्कूल, प्रयत्न स्कूल ऑफ़ एक्सेलन्स, सेवा सारथी फाउंडेशन, स्मार्टप्रो , एक्युस्टर , अर्थ ग्रीन फाउंडेशन, रुट शॉप्स फाउंडेशन, मेरा सहारा फाउंडेशन। इसके अतिरिक्त समाज के कई गणमान्य व्यक्तिगत स्तर पर जुड़े थे। इस राम मय भक्तिमय कार्यक्रम में पुरे दिन लगभग 1500 व्यक्तियों का भागीदारी था। यज्ञ में आहुति देने वालो की संख्या लगभग 1200 थी, जबकि लगभग 800 यज्ञ कुंडो पर यज्ञ किये गए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के हरियाणा प्रान्त के माननीय संघचालक श्री पवन जिंदल जी एवं पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के हरियाणा प्रान्त के सह संयोजक श्री श्रीभवगान जी एवं शहर के 100 से अधिक गणमान्य व्यक्तियों की भागीदारी थी।

Read More

About The Author

Solverwp- WordPress Theme and Plugin