15°C New Delhi
May 18, 2024
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अभियान के अंतर्गत गुरुग्राम में हुआ कार्यक्रम
खास ख़बरें देश

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अभियान के अंतर्गत गुरुग्राम में हुआ कार्यक्रम

Jan 14, 2024

प्रभु राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अभियान के अंतर्गत गुरुग्राम राजेंद्र पार्क के संडे मार्केट में हुए विजयभिषेक कार्यक्रम में अपार संख्या में राम भक्त पहुंचे। जय श्री राम के उद्घोष से पूरा वातावरण गुंजायमान था। आयोजन समिति ने अलाव जलाकर ठंड को दूर करने का प्रयास किया हुआ था। तो भी रात्रि में कार्यक्रम का आनंद लेने के लिए राम भक्त डटे रहे। कार्यक्रम के मार्गदर्शक व हरियाणा कला परिषद के पूर्व निदेशक अजय सिंहल ने बताया कि इस कार्यक्रम को कार्यकर्ताओं के बल पर 10 दिन के अंदर पूरा परिश्रम करके सफल बनाया गया। राजेंद्र पार्क क्षेत्र के 2100 घरों से रामलला के लिए मिष्ठान व व्यंजन एकत्र किए गए।

कार्यक्रम आयोजक ने बताया कि 126 प्रकार के व्यंजन माता बहनों ने बना कर भेजे, जबकि सामान्यतः 56 भोग लगाने की परंपरा हिंदू धार्मिक व्यवस्था में रही है। आदमकद प्रभु राम व मां जानकी की प्रतिमा के समक्ष महाआरती का आयोजन किया गया। एक से एक सांस्कृतिक कार्यक्रम मंच से प्रस्तुत किए गए। विभिन्न प्रांतो की संस्कृति पर आधारित लोक नृत्यों ने राम भक्तों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। भोजपुरी, पंजाबी, हरियाणवी, राजस्थानी, ब्रज, भरतनाट्यम, कथक, के शानदार नृत्य कलाकारों ने प्रस्तुत किये।

सांस्कृतिक संध्या हरियाणा कला परिषद हरियाणा सरकार के सौजन्य से आयोजित की गई। संध्या में सलीम हरियाणवी और ग्रुप ने  भजनों से माहौल को भक्तिमय बना दिया। गायत्री भरतनाट्यम केंद्र, लता मिश्रा, मोक्षिका आदि कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति इस अवसर पर दी। भूमिका शर्मा ने मधुर और भावमय गीत “जो शहीद हुए सरयूं पर” द्वारा शहीद हुए कार्य सेवकों को श्रद्धांजलि दी।

मुख्य वक्ता मोहनराम पीठ के पीठाधीश्वर तथा अखिल भारतीय हिन्दू क्रान्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबा आदित्यनाथ जी योगी द्वारा दिए गए संबोधन में उन्होंने कहा कि अब भारत के राम आ गए हैं। भारत के समक्ष जो रावण रूपी इंडिया खड़ा है उसके बुरे दिन प्रारंभ हो गए हैं। भव्य प्राणप्रतिष्ठा आयोजन की पूरे विश्व में मिसाल बनेगी, उन्होने मुस्लिम समुदाय के लोगो से यह अपील भी की है कि वह उन मन्दिरो की पुन: स्थापना हेतु स्वयं आगे आऐ जहां हिन्दु मन्दिरो को ध्वस्त कर अन्य गलत निर्माण कर नफरत की दीवार खङी कर दी थी। यह पहल समरसता बन पूरे विश्व में सौहार्द का काम करेगी।

वहीं गो सेवा आयोग के अध्यक्ष श्री पूरन यादव लोहचब ने कहा कि 22 जनवरी का दिन अब हमारे उत्सवो में जुड़ गया है। एक्सपोर्ट काउंसिल हरियाणा के चैयरमेन श्री अनुराग बक्शी ने कहा कि यह राम भक्तों के अनथक संघर्ष का परिणाम है, जो हम इस स्वर्णिम पलो के साक्षी बने है।

इस अवसर पर महानगर संघ चालक श्री जगदीश ग्रोवर,  शिक्षाविद् डॉ. अशोक दिवाकर,  प्रांत सेवा प्रमुख हरीश, अजित सिंह, महानगर कार्यवाह संजीव सैनी, संपर्क प्रमुख प्रदीप शर्मा, मुकेश शर्मा, वरिष्ठ समाजसेवी तिलक राज शर्मा, भाजपा नेता मुकेश पहलवान, दीपक जासौरिया, संजीव यादव, अनिल यादव, हिंदू क्रांति दल के राष्ट्रीय प्रभारी राजीव मित्तल, संजय गोयल, श्रवण अग्रवाल, डॉक्टर श्यामलाल कोहली, क्रान्ति दल हरियाणा अध्यक्ष चेतन शर्मा, महेंद्र लाहोरिया, गगन दीप चौहान आदि उपस्थित रहे।

वहीं प्राण प्रतिष्ठा अभियान के महानगर संयोजक यशवंत शेखावत, अल्पना त्यागी, मीनाक्षी सक्सेना, सीमा शर्मा, वीणा गौरई ने अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

Read More

 

About The Author

Solverwp- WordPress Theme and Plugin